हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,हौज़ा ए इल्मिया शहाबीया में दीनी तालीम हासिल कर रहे हिंदुस्तानी विद्यार्थियों ने मोकिब ए हिन्दीया के ज़रिए ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ की एक ख़ूबसूरत मिसाल पेश की। इन विद्यार्थियों ने तमाम मोमिनन के लिए खाने-पीने और चाय और बच्चों के लिए मिठाइयों का बेहतरीन इंतजाम किया है जो यह सिलसिला कई दिनों से जारी हैं।
इस मौके पर हौज़ा न्यूज़ की पूरी टीम ने दौरा किया, वहां मौजूद मौलाना हुज्जतुल इस्लाम अली अम्मार खान,और मौलाना हुज्जतुल इस्लाम सैयद रहबर अली ज़ैदी,मौलाना हुज्जतुल इस्लाम मोहम्मद कुमैल रिज़वी,मौलाना हुज्जतुल इस्लाम ज़ीशान मुकर्रामी सहाब से खुसूसी बातचीत की उन्होंने पूरे प्रोग्राम का विवरण दिया।
यह इंतेज़ाम ख़ास तौर पर बाहर से आने वाले मुसाफ़िरीन और ज़ायरीन की सहूलत के लिए किया गया है।विद्यार्थियों ने बड़ी मुहब्बत और अख़्लाक़ के साथ मेहमानों की ख़िदमत अंजाम दे रहे हैं।ज़ायरीन ने इस पहल को बेहद सराहा और तलबा के इस जज़्बे की तारीफ़ की।
उन्होंने कहा कि इस तरह की ख़िदमत से समाज में मोहब्बत और भाईचारा बढ़ता है।तलबा ने आगे भी इस तरह की फ़लाही सरगर्मियां जारी रखने का ऐलान किया हैं।मौक़े पर मौजूद अफ़राद ने इस नेक क़दम को क़ाबिले-तारीफ़ क़रार दिया।आख़िर में इन तमाम खिदमत करने वालों के लिए दुआ करते हैं अल्लाह इन सभी हजरात को सेहत और सलामती अता करें।
आपकी टिप्पणी